फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से नकदी समेत लाखों के गहने उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांधी नगर क्षेत्र के जोगिंद्र नगर में चोर घर का ताला तोड़ 50 हजार की नकदी समेत तीन लाख के गहने चोरी कर ले गए। चोरी के समय परिवार मेरठ में जन्मदिन समारोह में गया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जोगिंद्र नगर निवासी मंजू ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे वह अपने परिवार के साथ घर को ताला लगाकर मेरठ अपने मामा के घर जन्मदिन समारोह में गए थे। शनिवार सुबह उनकी पड़ोसी बुआ ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके गेट का ताला टूटा हुआ है। शाम को वह मेरठ से घर आए तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। लॉकर टूटा हुआ था। जिसके अंदर से सोने का हार, कानों के टॉप्स, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की चेन, पैरों की चुटकियां व 50 हजार रुपये की नकदी चोरी थी। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गल्ले से सात हजार रुपये व सामान चोरी

यमुनानगर। रामनगर कांसापुर निवासी मेघा ने बताया कि उनकी अजय पैलेस के पास मोबाइल की दुकान है। शनिवार दोपहर 12 बजे वह दुकान का एल्यूमीनियम डोर का ताला लगाकर खाना खाने घर चली गई थी। शाम छह बजे वो और उसका पति दुकान पर वापस आए। उन्होंने देखा की दुकान का डोर टूटा हुआ था। दुकान के गल्ले से सात हजार रुपये व अन्य सामान चोरी थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें