फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्नेचिंग की झपटी सोने की चेन खरीदने पर ज्वेलर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-टू की टीम ने स्नेचिंग में झटकी गई सोने की चेन खरीदने के आरोप में एक ज्वेलर को गिरफ्तार किया है। ज्वेलर के पास से छीनी गई चेन बेचकर जाते थे। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। वहीं चार दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी सहारनपुर निवासी डॉ. रवि आर्य को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर की पारस पुरम कॉलोनी निवासी शिवम वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी डॉ. रवि आर्य उसको स्नेचिंग की गई चेन बेचकर जाता था। आरोपी शिवम की सहारनपुर में ज्वेलर की दुकान है। टीम ने दो दिन पहले रवि आर्य को गिरफ्तार किया था। जिसने बताया था कि वह वारदात करने के बाद सहारनपुर के ज्वेलर शिवम पर जिले से छीनी गई चेन बेचकर आता था। आरोपी 35 से 40 हजार में चेन बेचता था। ज्वेलर शिवम को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं रिमांड पर चल रहे रवि आर्य को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इंचार्ज ने बताया कि जिले में सुबह के समय महिलाओं से चेन स्नेचिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने आरोपी सतेंद्र व डॉ. रवि आर्य को गिरफ्तार किया और एक दर्जन वारदातों का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें