बिलासपुर। एमआर इंटरनेशनल स्कूल में तैराकी व बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ बीईओ नरेश पाल ने सिक्का उछाल कर किया। नरेश पाल ने कहा कि खेल आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कते हैं। खेलों से बच्चों में नेतृत्व करने की योग्यता का विकास होता है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से राज्य व अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभर कर सामने आते हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तैराकी की 25 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में एमआर इंटरनेशनल स्कूल के जेसिल ने पहला, आनंद पब्लिक स्कूल के प्रभजीव ने दूसरा व आनंद पब्लिक स्कूल के रितिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। बास्केटबॉल में प्रथम स्थान ऍआर इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय स्थान एसडी मॉडल स्कूल व तृतीय स्थान हिंदू पब्लिक स्कूल ने पाया। विजेताओं को प्रधानाचार्या डॉ. नीलम जैन ने सम्मानित किया। कक्षा एक से पांचवीं तक कार्ड मेकिंग, कक्षा छठी से आठवीं तक की सैलेड मेकिंग और नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने फ्लावर मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सैलेड मेकिंग में कक्षा आठवीं की इशिका व विजेंद्र प्रथम, कक्षा सातवीं की जैस्मिन द्वितीय व कक्षा छठी की गरिमा व एल्विन तृतीय स्थान पर रहे। फ्लावर मेकिंग में प्रथम यमन, द्वितीय जैसमिन व तीसरा स्थान सुखमन व सारिका रहे। मौके पर उपप्रधानाचार्य इकबाल कौर, पीटीआई इरफान खान, हर सिमरन और संदीप शर्मा मौजूद रहे।