फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पावर लिफ्टिंग में जसप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 28 Jul 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरस्वती नगर। ऊंचा चंदना गांव के जसप्रीत सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने यह मुकाम इंडियन पावर लिफ्टिंग संगठन की ओर से करनाल के असंध में कराई प्रतियोगिता में पाया है।
प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 27 वर्षीय जसप्रीत ने स्वर्ण पदक जीता। ऐसा कर जसप्रीत ने क्षेत्र, जिले, राज्य का नाम रोशन किया। जसप्रीत सिंह ने बताया कि छह वर्ष पहले पावर लिफ्टिंग का अभ्यास शुरू किया था। इन छह साल में जिला, प्रदेश व राष्ट्र स्तर पर कई पदक अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक मिला था। जसप्रीत सिंह ने बताया उनके पिता सुरेंद्र सिंह किसान हैं, जो निरंतर उसके खेल पर खर्च कर हौसला बढ़ा रहे हैं। सरकार की ओर से कोच, डाइट व अन्य सुविधा नहीं है। जसप्रीत के पिता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह छोटे किसान हैं। अगर बेटे के सरकारी सहायता मिले तो वह पावर लिफ्टिंग में काफी आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें