फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पीपीटी में जान्या और सिरत रहीं प्रथम

Fri, 13 Mar 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगााधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से विद्यार्थियों में उद्यमिता और नवाचार की भावना बढ़ाने के लिए प्लान प्रस्तुति प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने व्यावसायिक विचारों को पीपीटी से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की जान्या और सिरत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीबीए द्वितीय वर्ष की मनप्रीत व भूमिका द्वितीय रहीं। वहीं, बीबीए द्वितीय वर्ष की साक्षी व शिफा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि व्यावसायिक विचार विकसित करने तथा भविष्य में सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपने विचार प्रस्तुत करने और व्यावहारिक व्यावसायिक कौशल विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका प्रो. हीना धीमान, प्रो. रक्षा ने किया। वहीं, प्रो. शीतल कुमारी की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें