फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सढूरा गांव में 30 को लगेगा जनता दरबार

Sat, 28 Nov 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला प्रशासन की ओर से 30 नवंबर को रादौर के गांव सढूरा के ग्राम सचिवालय में जनता दरबार और रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त प्रीति की नेतृत्व में होने वाले कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी। नगराधीश पीयूष गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा सके। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्धारित समय और स्थान पर स्वयं पहुंचने के निर्देश दिए हैं। किसी भी अधिकारी को बिना अनुमति अपने स्थान पर अधीनस्थ कर्मचारी भेजने की अनुमति नहीं होगी। सभी अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें