यमुनानगर। जिला आयुष विभाग व खेल विभाग की ओर से मंगलवार को जिले के सभी खंडों में योग प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में 10 से 55 वर्ष के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को 10 से 18 वर्ष और 19 से 55 आयु वर्ग दो श्रेणियों में बांटा गया था।
इसमें 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग (पुरुष) में जयदेव ने प्रथम स्थान पाया। दूसरे स्थान पर देवराज और तीसरे पर तनिष रहे। 18 से 55 वर्ष महिला वर्ग में मुस्कान ने पहला, तनु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 10 से 18 वर्ष महिला वर्ग में देविका प्रथम, शिवानी द्वितीय और विजयता तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. रजनीश व जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता के नेतृत्व में जगाधरी, व्यासपुर, छछरौली, रादौर, साढौरा, प्रतापनगर, सरस्वती नगर खंड में करवाई गई। प्रतियोगिता का संचालन योग सहायक विकास कुमार ने किया।