फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जाहरवीर गोगा मेड़ी मेला आज से

Fri, 25 Sep 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर के जाहरवीर गोगामेडी पर प्रसाद चढ़ाते श्रद्वालु। आयोजक
विज्ञापन
रादौर। प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक आठ दिवसीय जाहरवीर गोगा मेड़ी मेला शुक्रवार से शुरू होगा। मेड़ी परिसर में दुकानदार प्रसाद और खिलौनों की दुकानें सजाने में जुटे हैं। ठेकेदार भी झूले लगाने में व्यस्त रहे। श्रद्धालु मेड़ी पर प्रसाद चढ़ाते नजर आए। रात के समय मेड़ी परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लड़ियों और एलईडी लाइटों की व्यवस्था की गई है। भगत अनिल कश्यप और बाबू कश्यप ने बताया कि नगरपालिका की ओर से चढ़ावे का निशान चढ़ाए जाने के साथ ही आठ दिवसीय मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। मेले में चादर 786 और मीठी खील के प्रसाद पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें