फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाधा दौड़ में जगाधरी के आर्यन चौधरी प्रथम

Sun, 11 Oct 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजेताओं को सम्मानित करते अति​थि व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रतियोगिता गांव मुसिंबल बाबा साध खेल मैदान में करवाई गई। प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को अंडर-8, अंडर-10, अंडर-12 आयु वर्ग में लड़कों व लड़कियों ने भाग लिया। 60 मीटर बाधा दौड़ में जगाधरी के आर्यन चौधरी प्रथम रहे। व्यासपुर के विपिन ने द्वितीय और जगाधरी के शिवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार बताया कि दूसरे दिन रविवार को 14 व 16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। प्रतियोगिताओं में जिलेभर से करीब 250 खिलाड़ी भाग लेंगे। शनिवार को प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने भारी उत्साह दिखाया। इस दौरान निर्णायक दिव्यांका चौधरी रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं मिंटू कश्यप, पदम, सुखमिंदर (खिजराबाद), नायब (साढ़ौरा), सुनील भांभक और मलखान शर्मा (जगाधरी) की देखरेख में करवाई गई। जिलास्तर की इन स्पर्धाओं का उद्देश्य कम उम्र से बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना रहा। अध्यक्ष ने बताया कि पहली बार संघ की ओर से छोटे बच्चों की ऐसी प्रतियोगिताएं करवाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि 13 और 14 नवंबर को हैदराबाद में राष्ट्रीय अंतर-जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। जिलास्तर पर प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में आगे बढ़ना महत्वपूर्ण अवसर होगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-14 व 16 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनका चयन रविवार को प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के विजेता
अंडर-12 लड़कों की 60 मीटर दौड़
प्रथम- विपिन, व्यासपुर
द्वितीय- प्रथम, जगाधरी
तृतीय- तरुण, व्यासपुर
किड्स जैवलिन
प्रथम- विपिन, व्यासपुर
द्वितीय- आर्यन चौधरी, जगाधरी
तृतीय- शिवांश, जगाधरी
लंबी कूद
प्रथम- प्रथम, जगाधरी
द्वितीय- शिवांश, जगाधरी
तृतीय- देवांश राणा, जगाधरी
अंडर-10 लड़के, 60 मीटर दौड़
प्रथम- रोहन, जगाधरी
द्वितीय- नकुल तोमर, जगाधरी
तृतीय- राघव, जगाधरी
50 मीटर बाधा दौड़
प्रथम- रोहन, जगाधरी
द्वितीय- पर्व, जगाधरी
तृतीय- रुद्र शर्मा, जगाधरी
गेंद फेंक
प्रथम- देकस, सरस्वती नगर
द्वितीय- राघव, जगाधरी
अंडर-8 लड़के, 40 मीटर बाधा दौड़
प्रथम- शिवाय, छछरौली
द्वितीय- काव्यांश राणा, जगाधरी
तृतीय- आरव, जगाधरी
50 मीटर दौड़
प्रथम- शिवाय, छछरौली
द्वितीय- आरव, जगाधरी
तृतीय- काव्यांश राणा, जगाधरी
लंबी कूद
प्रथम – शिवाय, छछरौली
द्वितीय – रुद्र, जगाधरी
अंडर-12 लड़कियों की 60 बाधा दौड़
प्रथम- रूही सरस्वतीनगर
द्वितीय- नमन सैनी व्यासपुर
तृतीय- हर्षिता व्यासपुर
लंबी कूद
प्रथम- सना खान व्यासपुर
द्वितीय- हर्षिता सरस्वतीनगर
तृतीय- नमन सैनी जगाधरी
किड्स जैवलिन
प्रथम- लविका कंबोज, जगाधरी
द्वितीय- आयना चौधरी, जगाधरी
अंडर-10 बाधा दौड़
प्रथम- भूवि, व्यासपुर
द्वितीय- फलित, सरस्वतीनगर
तृतीय- प्राची, जगाधरी
60 मीटर
प्रथम- मिष्टि, जगाधरी
द्वितीय- प्राची, जगाधरी
लंबी कूद
प्रथम- मिष्टि, जगाधरी
द्वितीय- प्राची, जगाधरी

विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि व अन्य। आयोजक

विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि व अन्य। आयोजक

विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि व अन्य। आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें