जगाधरी। शहर के अदीक्षित सूद ने अंतरराज्यीय शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। अदीक्षित ने यह पदक गुजरात के जिला अहमदाबाद में हुई 34वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप, मिलिट्री एंड राइफल ट्रेनिंग एसोसिएशन राइफल क्लब की ओर से करवाई गई थी।
अदीक्षित ने सरस्वती शूटिंग अकादमी की ओर से प्रतियोगिता में भाग लिया था। अदीक्षित ने 50 मीटर फ्री पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीता। इससे अकादमी व परिवार में जश्न का माहौल है। परिवार वालों को लोग बधाई देने घर आ रहे हैं। सरस्वती शिक्षण संस्थान प्रबंधन समिति व विद्यालय प्राचार्य सुमित जिंदल ने कहा कि अदीक्षित ने अपने शानदार खेल से माता-पिता, अकादमी, जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उसने कोच प्रदीप सिंह के मुताबिक अकादमी पहुंचने पर खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। संवाद