फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जगाधरी खंड की सांसद खेल प्रतियोगिताएं कल से

Tue, 18 Nov 2025 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। सांसद खेल महोत्सव की खंडस्तरीय प्रतियोगिताएं दो दिन बाद होने की संभावना है। इसके लिए 19 नवंबर की तिथि तय की गई है। जगाधरी खंड की प्रतियोगिताएं पहले 17 नवंबर से शुरू हो थी, लेकिन व्यवस्थाएं न होने के कारण अब 19 नवंबर को करवाई जाएगी। चूंकि प्रतियोगिताएं करवाने के लिए अभी तक जगह तय नहीं हो पाई है। विभाग की ओर से प्रतियोगिताएं करवाने के लिए निजी स्कूल से मैदान लिया जा रहा है। इसकी अनुमति के लिए बात चल रही है।
विज्ञापन

सांसद खेल महोत्सव की प्रतियोगिताएं करवाने का शेड्यूल भी तैयार नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को इसका शेड्यूल जारी किया जा सकता है। इस दौरान 19 से 21 नवंबर तक जगाधरी में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। महोत्सव में विद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, इसलिए प्रतियोगिताएं स्कूल में ही करवाई जानी है। वहीं, प्रतियोगिताएं करवाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जानी है। परंतु खेल शिक्षकों की ड्यूटी अभी रादौर खंड में लगी हुई है। रादौर की खेल प्रतियोगिताएं मंगलवार को संपन्न होंगी। यहां से फ्री होने के बाद शिक्षकों की ड्यूटी इन खेलों में लगाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार इस महोत्सव में पांच खेलों की प्रतियोगिताएं करवानी हैं। इस दौरान एथलेटिक्स, खो-खो और कबड्डी की प्रतियोगिताएं जगाधरी के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाई जाएंगी। क्रिकेट की प्रतियोगिताएं सेक्टर-18 स्थित एंजल स्पोर्टस एकेडमी में करवाई जाएंगी। वहीं, बैडमिंटन की प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के मैदान में करवाने की योजना है। परंतु अभी तक सरस्वती शिक्षण संस्थान के मैदान की बात पक्की नहीं हो पाई है। वहीं, खेल शिक्षक भी व्यस्त हैं। ऐसे में जगाधरी की प्रतियोगिताएं 19 से 21 नवंबर तक करवाई जाएंगी। इस बारे खंड खेल समन्वयक डॉ. अंजू बाला ने बताया कि सभी खंडों में प्रतियोगिताएं करवाई जानी है। साढौरा से इसकी शुरुआत हो गई है। जगाधरी की प्रतियोगिताएं 19 से 21 नवंबर तक करवाई जाएंगी। इसके लिए पहले से ही जगह निर्धारित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें