संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं जगाधरी से बसपा के रहे विस उम्मीदवार दर्शन लाल खेड़ा को बहुजन समाज पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। इससे पहले वे भाजपा में थे। 15 सितंबर 2019 को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी, उसके बाद पांच जनवरी 2024 को उन्होंने भाजपा को भी छोड़ बसपा में शामिल हो गए थे। तब बसपा ने जगाधरी विधानसभा से उन्हें विधायक का टिकट देकर चुनाव में उतारा था। जिसमें वे हार गए थे।
पांच माह बीत जाने के बाद अब उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है। दर्शन लाल खेड़ा 2005 से 2010 तक नगर परिषद के प्रधान के पद पर भी रहे। उधर, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल फिरोजपुर ने दर्शन लाल खेड़ा को निष्कासित किए जाने की पुष्टि की है।
दर्शन लाल खेड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि विस चुनाव के बाद बसपा के स्थानीय नेताओं ने अब तक जितनी भी बैठकें की उन सब में मुझे निमंत्रण नहीं दिया गया, यहां तक उनका कोई हाल जानने तक नहीं आया। बसपा की तरफ से बार-बार मेरी अनदेखी किए जाने पर उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया है। खेड़ा ने कहा वे नगर निगम के इस चुनाव में भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।