फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जम्मू कश्मीर में सफाई कर्मचारी का बेटा भी बन सकेगा बड़ा अधिकारी: जेपी नड्डा

विज्ञापन
आयोजित भाजपा की रैली को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
भाजपा ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 55 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया है। जिससे देश की 40 प्रतिशत जनता को 5 लाख रुपये तक इलाज करवाने की सुविधा मिली है। योजना के तहत अब गरीब लोग भी गंभीर बीमारियों का भी बड़े व आधुनिक अस्पतालों में इलाज करवा सकते हैं। यह सब मोदी सरकार की बेहतर योजनाओं के तहत संभव हुआ है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शहर की नई अनाज मंडी में सोमवार को आयोजित ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने धारा 370 को खत्म करके देश में एक विधान, एक संविधान, एक प्रधान की नीति को लागू किया। अब जम्मू कश्मीर में सफाई कर्मचारी का बेटा भी बड़ा अधिकारी बन सकेगा। इससे पहले जम्मू कश्मीर में सफाई कर्मचारी का बेटा केवल सफाई कर्मचारी ही बन सकता था। अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान पेंशन योजना के तहत 87 हजार करोड़ रुपये की राशि देश के 14 हजार किसानों के खाते में डाले जा रहे हैं। आज देश में जाति के आधार पर नहीं राष्ट्रीयता के आधार पर लोग वोट करते है। जो देश हित में है। मोदी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में धारा 370 खत्म हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में प्लाईवुड लाइसेंसों की खुलेआम बोली लगती थी। किसान का पापुलर 400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था। 12 वर्ष से लाइसेंस पर लगी रोक को मनोहर सरकार ने हटाया है। अब फीस भरने पर लाइसेंस मिलता है और पापुलर का रेट भी 900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। किसानों के लिए यह बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि जब वह देश के स्वास्थ्य मंत्री थे तो उन्हे जिनेवा में आयोजित वर्ल्ड हेल्थ की बैठक में हमें पीछे बैठना पड़ता था। लेकिन आयुष्मान भारत योजना लागू होने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन के पदाधिकारी ने उनको आगे बुलाया और आयुष्मान भारत योजना की प्रशंसा की। आज देश मे 55 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। सम्मेलन में यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम मेयर मदन चौहान, विधायक श्यामसिंह राणा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्पीकर कंवरपाल, राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज, सांसद नायब सैनी, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक बलवंत सिंह, मलिक रोजी आनंद, राहुल राणा, अमित गर्ग, चेयरमैन डॉ. ऋषिपाल सैनी, मंडल प्रधान विनोद सिंगला, ओमपाल, देवेंद्र पांचाल, जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी, रमेश कश्यप, गजेंद्र सलूजा, डॉ. बिमल गर्ग व कृष्ण सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें