फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवा महोत्सव के आवेदन के लिए छुट्टी में भी खुलेगी आईटीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा लोक परंपरा की ओर युवाओं को आकर्षित करने के लिए सरकार की ओर से युवा महोत्सव करवाया जा रहा है। इस दो दिवसीय महोत्सव के लिए प्रतिभागियों को पंजीकरण किया जा रहा है। इसका पंजीकरण आईटीआई संस्थान में किया जा रहा है। परंतु अभी तक युवा महोत्सव के लिए उम्मीद के अनुरूप रूझान नहीं देखने को मिला है। तीन दिन बाद भी इस युवा महोत्सव के लिए बहुत कम आवेदन हैं। युवा महोत्सव में अधिक से अधिक पंजीकरण हो इसके लिए छुट्टी के दिन भी आईटीआई संस्थान खोले जा रहे हैं। शनिवार को भी आईटीआई में आवेदन किए गए हैं, वहीं रविवार को भी संस्थान आवेदन के लिए खुला रहेगा। इसके लिए विभाग की ओर से दो अनुदेशकों की ड्यूटी लगाई है। शनिवार को भी युवाओं ने पहुंचकर महोत्सव के लिए आवेदन किया। इस दौरान कुल 105 आवेदन हुए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा आवेदन छछरौली के राजकीय महाविद्यालय से किए गए हैं। राजकीय कॉलेज से 33 आवेदन किए गए हैं। हालांकि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की संख्या अभी देखी नहीं जा सकती है। इस महोत्सव में अधिक से अधिक लोग आवेदन करें इसके लिए रविवार को भी पंजीकरण किया जाएगा। इस दौरान संस्थान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खोला जाएगा और आवेदन करने के लिए दो कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन




यह युवा महोत्सव हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। दो दिवसीय महोत्सव 17 व 18 नवंबर को आईटीआई में होगा। जबकि नृत्य, गायन व अन्य सांस्कृति विधाओं की प्रतियोगिताएं शहर के डीएवी गर्ल्स कॉलेज में होगा। आईटीआई के कार्यकारी प्राचार्य पवन कुमार कांबोज ने कहा कि युवा महोत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसके लिए सभी स्कूल कॉलेज में प्रचार भी किया गया है। अधिक से अधिक युवा इसमें शामिल हो, इसलिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आवेदक रविवार को संस्थान पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं वे ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।



युवा महोत्सव में 15 से 29 साल की आयु तक विद्यार्थियों के अलावा नौकरीपेशा, व्यवसायी, उद्यमी भी भाग ले सकते हैं। वहीं यदि प्रतिभागी एक से ज्यादा विधाओं में भाग लेने के लिए भी आवेदन कर सकता हैं। गायन में आवेदन करने वाला वाद्य वादन में भी भाग ले सकता है। इसके अलावा पोस्टर, रंगोली, निबंध, भाषणा व अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें