फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई ः छात्राओं की मदद के लिए बनाई विशेष डेस्क

Wed, 04 Jun 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला लेने आने वाली छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संस्थान ने विशेष प्रबंध किया है। जिसके तहत राजकीय आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन करने आने वाली छात्राओं के लिए अलग डेस्क बनाई गई है। वहीं, इन डेस्क पर केवल महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिससे आवेदन करने आने वाली छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पहले आईटीआई में यह व्यवस्था नहीं थी, जिस कारण आवेदन के दौरान छात्र-छात्राओं को एक ही स्थान में कतारबद्ध होना पड़ता है। जिस कारण छात्राओं को परेशानी होती थी। नए संस्थान, नए चेहरों और विशेषकर छात्रों के बीच खड़े होने में छात्राएं असहज महसूस करती थीं। ऐसे में कई छात्राएं संस्थान में आवेदन के लिए ही नहीं आती थी और निजी स्तर पर आवेदन करती थीं।
विज्ञापन

इसी परेशानी का समाधान निकालते हुए अब छात्राओं के लिए अलग डेस्क बनाई गई है। इस डेस्क पर केवल छात्राओं का ही पंजीकरण व अन्य दाखिला प्रक्रिया चलाई जाएंगी। वहीं, छात्र डेस्क खाली होने पर छात्राएं वहां से भी अपनी प्रक्रिया करवा सकेंगी। बता दें कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छह से 20 जून तक चलेगी।
इस दौरान जिले के तमाम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए निशुल्क आवेदन प्रक्रिया चलाई जाएगी। निशुल्क आवेदन किए जाने के कारण संस्थानों में विद्यार्थियों की काफी भीड़ होती है। परंतु भीड़ के दौरान छात्राओं को काफी असहज महसूस होता था। इसी को ध्यान में रखते हुए छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग डेस्क बनाए गए हैं। इससे छात्राओं को काफी सुवधिा होगी।
यहां होते हैं सबसे ज्यादा आवेदन

सबसे ज्यादा आवेदन जिले की सबसे बड़ी, पुरानी व नोडल आईटीआई में होते हैं। इस आईटीआई में कुल 32 ट्रेड हैं। जिसकी कुल 83 यूनिट संचालित हो रही हैं। सभी ट्रेड्स और यूनिट में नोडल आईटीआई में कुल 1348 सीट हैं। जिस कारण इस संस्थान में सबसे ज्यादा आवेदन होते हैं। इसके अलावा दूसरे स्थान पर साढौरा आईटीआई है। जिसमें कुल 16 ट्रेड्स करवाई जा रही हैं। सभी ट्रेड्स में 498 सीट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन



अवेदन प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए विद्यार्थी संस्थान में आकर भी ऑनलाइन आवेदन फार्म भरवा सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए चार दलों का गठन किया गया है। शनिवार व रविवार को भी आवेदन के लिए संस्थान खुले रहेंगे। इस बार छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग डेस्क बनाए गए हैं। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य, नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें