फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छछरौली आईटीआई की दो ट्रेड में किसी ने नहीं लिया दाखिला, दोनों ट्रेड होंगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई की सीटें नहीं भर पाई हैं। यमुनानगर आईटीआई में अभी तक विभिन्न ट्रेड्स में 15 सीटें खाली हैं, जबकि छछरौली आईटीआई की दो ट्रेड में एक भी दाखिला न होने से यह बंद कर दी गई है। इस सत्र में यह ट्रेड नहीं चलाई जाएगी। वहीं इसकी जगह निदेशालय से किसी दूसरी ट्रेड्स देने की मांग की जाएगी। इन दो ट्रेड में 20-20 सीटें थी। लेकिन इनके लिए एक भी आवेदन नहीं आया। जिस कारण यह ट्रेड बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

बॉक्स
नौ चरणों में नहीं आया आवेदन
आईटीआई में दाखिले के लिए चार चरण निर्धारित किए गए थे। लेकिन चार चरणों की प्रक्रिया के बाद आईटीआई की आधी सीटें खाली रह गई। जिसे भरने के लिए एक के बाद एक नौ राउंड हुए। फिर भी यह सीटें नहीं भर पाई। इन नौ चरणों में आईटीीअई की सिविंग टेक्नॉलिजी और एम्ब्राइडरी की ट्रेड के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया। जिस कारण यह ट्रेड बंद की जा रही है।
महिला आईटीआई के कारण नहीं हुए दाखिले
छछरौली में दो सरकारी आईटीआई है। एक वूमेन व दूसरी को-एड आईटीआई है। सिविंग टेक्नॉलिजी व एम्ब्राइडरी की ट्रेड्स दोनों आईटीआई में हैं। इसके अलावा जिले की सभी सरकारी आईटीआई में यह ट्रेड्स हैं। महिला आईटीआई में इनकी 45-45 सीटें हैं। जबकि को-एड में 20-20 सीटें हैं। सभी आईटीआई में यह ट्रेड होने के कारण को-एड में किसी न दाखिला नहीं लिया। वहीं यह दोनों महिला ट्रेड्स हैं। जिनमें छात्रों का कोई रूझान नहीं है।
विज्ञापन

की जाएगी अन्य ट्रेड्स की मांग
यह दोनों ट्रेड्स बंद होने के बाद अब आईटीआई निदेशालय से अन्य ट्रेड्स की मांग करेगा। चूंकि इन यह ट्रेड अन्य संस्थान में है और इनमें सीटों की संख्या भी प्रर्याप्त है। आईटीआई प्रिंसिपल शिवदयाल चहल ने कहा कि इस बारे गांव की पंचायत व लोगों से चर्चा की जाएगी। उनकी राय ली जाएगी। उसके बाद निदेशालय से अन्य ट्रेड की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्थान में कोपा, फीटर सहित अन्य ट्रेड लाने का प्रयास रहेगा।
दाखिला न होने के कारण सिविंग टेक्नॉलिजी और एंब्राउडरी की ट्रेड में दाखिला नहीं हुआ है। जिस कारण यह ट्रेड आगे नहीं चलाई जाएगी। प्रयास होगा कि अगले सत्र के लिए नई ट्रेड लाई जाए।
विज्ञापन

शिवदयाल चहल, प्रिंसिपल छछरौली आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें