फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : आरक्षित सीटों के लिए होगी ओपन काउंसलिंग

Mon, 05 Aug 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई में दाखिला की ऑनलाइन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। चौथे चरण का अंतिम दिन सोमवार है। इन चार चरणों में आईटीआई की लगभग सभी सीटें विद्यार्थियों को अलॉट कर दी गई हैं। अब केवल आरक्षित सीटें ही खाली हैं। आरक्षित सीटें भरने के लिए संस्थान में ओपन काउंसलिंग की जाएगी।
निदेशालय की ओर से अभी तक ओपन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। वहीं आईटीआई प्रबंधन की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चार ऑनलाइन चरणों के बाद अब नोडल आईटीआई की कुल 313 सीटें खाली हैं। अभी चौथे चरण में जारी कट ऑफ लिस्ट के सभी विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया है, लेकिन यह सीटें विद्यार्थियों को अलाॅट कर दी गई हैं।
विज्ञापन

अंतिम दिन तक इन सीटों पर दाखिला नहीं होता तो यह सीटें भी ओपन काउंसलिंग में शामिल की जाएगी। फिलहाल के लिए आईटीआई प्रबंधन की ओर से ओपन काउंसलिंग के लिए 313 सीटों की सूची तैयार की गई हैं। ओपन काउंसलिंग की सीटों में इलेक्ट्रीशियन, कोपा, वायरमैन, एडवांस सीएनसी इत्यादि ट्रेड नहीं हैं।
इन ट्रेड की शत प्रतिशत सीट अलॉट कर दी गई हैं। इन ट्रेड की 90 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हो चुके हैं, जबकि अन्यों के लिए प्रक्रिया चल रही है। वहीं दूसरी तरफ दाखिला करने के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी आईटीआई खुली। संस्थान अपने निर्धारित समय पर सुबह नौ बजे से खुले रहे। इस दौरान दाखिला समिति के सदस्य उपस्थित तो हुए लेकिन दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति न के बराबर रही। इस दौरान मात्र पांच विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया।
विद्यार्थियों के न आने के कारण दाखिला समिति के सदस्य दिनभर खाली बैठे रहे और शाम पांच बजे घर लौट गए। आईटीआई की चौथी कट ऑफ लिस्ट में कुल 265 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई थी। जिस पर शनिवार तक कुल 146 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। रविवार को मात्र पांच विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इस चरण की अब 114 सीटें खाली हैं। चौथे चरण में पांच अगस्त तक विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जबकि छह अगस्त को फीस जमा करने का अंतिम दिन होगा।

जिले की सबसे बड़ी व पुरानी आईटीआई में सबसे ज्यादा ट्रेड्स व सीटें हैं। नोडल आईटीआई में कुल 32 ट्रेड और 83 यूनिट हैं। जिनकी कुल 1348 सीटें हैं। आईटीआई की कुल 935 सीटों पर दाखिला हो चुका है। चौथे चरण का छह पांच अगस्त को अंतिम दिन है। चौथे चरण के समाप्ति के बाद ओपन काउंसलिंग की लिस्ट में शेष सीटें भी शामिल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया का सोमवार को अंतिम दिन है। अभी तक 935 सीटों पर दाखिला हो चुका है। चौथे चरण की करीब 110 सीटें खाली हैं, जिस पर प्रक्रिया चल रही है। ओपन काउंसलिंग में आरक्षित व शेष सीटों को शामिल किया जाएगा। ओपन काउंसलिंग का निदेशालय ने शेड्यूल जारी नहीं किया है। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें