फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई ः सीट पाने वाले आधे से ज्यादा विद्यार्थियों ने नहीं लिया प्रवेश

Wed, 03 Jul 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के पहले चरण का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन काफी संख्या में विद्यार्थी आईटीआई पहुंचे। प्रथम चरण में 360 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
इस दौरान प्रथम मेरिट लिस्ट के शेष 450 विद्यार्थियों का दाखिला किया जाना था। एक दिन में 450 विद्यार्थियों का दाखिला बेहद मुश्किल था, जो स्टाफ सदस्यों के लिए शाम तक चुनौती बना रहा। प्रबंधन ने दाखिला समिति के सदस्य भी बढ़ा दिए, ताकि सभी विद्यार्थियों का दाखिला किया जा सके। लेकिन प्रबंधन के सभी प्रयास और तरकीब बेकार हो गई। इस दौरान अन्य दिनों से भी कम विद्यार्थियों के दाखिले हुए।
विज्ञापन

अंतिम दिन मात्र 95 विद्यार्थियों के ही दाखिले हुए। हालांकि पहली लिस्ट के 449 विद्यार्थियों का दाखिला होना था। ऐसे में मंगलवार को 300 से ज्यादा विद्यार्थी पहुंचे, लेकिन दाखिला 95 ने ही लिया। जबकि अन्यों ने प्राथमिक ट्रेड न मिलने के कारण दाखिला नहीं लिया। इसके साथ दाखिला प्रक्रिया का पहला चरण समाप्त हो गया है। जबकि दाखिला लेने वाले तीन जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे।
वहीं चार जुलाई को दूसरे चरण की प्रक्रिया के लिए पोर्टल ओपन होगा। िसमें विद्यार्थी त्रुटियां ठीक व बदलाव करवा सकते हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए नौ जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जबकि पहली लिस्ट में सीट पाने वाले व दाखिला न ले पाने वाले विद्यार्थियों को ओपन काउंसलिंग में मौका दिया जाएगा। वहीं बुधवार तक फीस जमा न करवाने वाले विद्यार्थियों के दाखिले भी रद्द कर दिए जाएंगे। पहले चरण के करीब 40 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक फीस नहीं भरी है। उनके पास यह अंतिम मौका है।

आईटीआई की पहली लिस्ट 28 जून को जारी की गई थी। यह आईटीआई की अब तक की सबसे हाई लिस्ट रही। जिसमें प्रतिशत 100 के पार चला गया। इस लिस्ट में कुल 749 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई थी। पहले चरण की प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई, लेकिन इस दौरान लिस्ट के आधे विद्यार्थियों ने भी दाखिला नहीं लिया।
अंतिम दिन कुल 95 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। पांच दिन की प्रक्रिया में कुल 360 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया, जबकि सीट 749 को अलॉट की गई थी। इस दौरान पहली लिस्ट में सीट पाने वाले 389 विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया। इसका कारण विद्यार्थियों को उनकी पसंद की ट्रेड न मिलना है।
विज्ञापन

आईटीआई में प्रवेश के पहले चरण की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। फीस जमा करवाने से रह गए विद्यार्थियों के पास आज अंतिम मौका है। फीस जमा न होने पर उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। पहले चरण में 360 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इस दौरान 389 ने दाखिला नहीं लिया। अब इन विद्यार्थियों को अंतिम चरण की ओपन काउंसलिंग में मौका मिलेगा। - पवन कुमार कांबोज, कार्यवाहक, प्राचार्य आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें