फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू, छह जून से करें आवेदन

Mon, 26 May 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में दाखिला लेने का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल जारी होने के बाद सभी आईटीआई संस्थानों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग के शेड्यूल के अनुसार छह से 20 जून तक विद्यार्थी आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विद्यार्थी स्वयं, साइबर कैफे के अलावा आईटीआई में आकर भी आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने अभी केवल आवेदन की तिथि जारी की है। मेरिट लिस्ट, सीट अलॉटमेंट सहित अन्य शेड्यूल छह जून को पोर्टल पर जारी किया जाएगा। प्राचार्य दीपेश महेंद्रू ने बताया कि आईटीआई में प्रवेश के लिए छह जून से आवेदन शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

आवेदन 20 जून तक किए जा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी संस्थान में आकर आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई से आवेदन बिल्कुल नि:शुल्क किया जाएगा। विभाग की ओर से भी इसके लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। आईटीआई में आवेदन करने का भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
संस्थान में आवेदन करने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। इसके लिए स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। आवेदन पूरे सप्ताह किया जाएगा। इस दौरान दाखिला कमेटी के सदस्य शनिवार व रविवार व अन्य अवकाश के दिन भी संस्थान में उपस्थित होंगे और आवेदन करेंगे।
विज्ञापन

जिले में सात राजकीय और 14 निजी आईटीआई

जिले में कुल सात राजकीय आईटीआई हैं। निजी आईटीआई की संख्या 14 है। सबसे बड़ी व पुरानी आईटीआई शहर के जगाधरी वर्कशॉप रोड पर है और यही नोडल आईटीआई है। इसके अलावा छछरौली में दो, प्रतापनगर में एक, साढौरा में एक, नाचरौन में एक और सरस्वतीनगर में एक आईटीआई है। इसके अलावा 14 निजी आईटीआई संस्थान हैं। सबसे ज्यादा सीट और सबसे ज्यादा ट्रेड व यूनिट नोडल आईटीआई में है। इस आईटीआई कुल 32 ट्रेड हैं और इनकी कुल 89 यूनिट संचालित की जा रही हैं। इस आईटीआई में कुल 1348 सीट हैं। अधिक ट्रेड, यूनिट व बड़ा संस्थान होने के कारण यह विद्यार्थियों की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके बाद साढौरा आईटीआई है, जिसमें कुल 16 ट्रेड्स करवाई जाती हैं और इसमें कुल 448 सीटें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें