फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : रिक्त 957 सीटों में 440 अलॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में दूसरे चरण दाखिले के लिए शुक्रवार को दूसरी मेरिट सूची जारी हुई। इस सूची में रिक्त 957 सीटों में से 440 आज अलॉट हो गईं। अभी भी आईटीआई में 517 सीटें रिक्त हैं, जिन पर दाखिले के लिए अगले चरण के शेड्यूल का इंतजार है।
दूसरी सूची में चयनित आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल पर संदेश भेजे गए। साथ ही आवेदकों ने विभाग के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर जांचा कि उनका नाम दूसरी मेरिट सूची में है या नहीं। इसमें नाम देख काफी आवेदकों के अपनी पसंद की आईटीआई व ट्रेड की सीट अलॉट होने पर चेहरे खिले नजर आए, वहीं कई को मेरिट में नाम न आने पर मायूसी हुई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले में छह सरकारी व दस निजी आईटीआई हैं। इनमें दाखिले के लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है। पोर्टल पर शुक्रवार को दूसरी मेरिट सूची अपलोड की गई। इसे साइट पर सभी के लिए सार्वजनिक किए जाने के बजाय आवेदक व संस्थान अपने लॉग इन से देख पाए।
जिले में सरकारी स्तर पर यमुनानगर, साढौरा, छछरौली, मुस्तफाबाद व नाचरौन में कोएड और छछरौली में महिला आईटीआई हैं। इनमें सबसे अधिक ट्रेड व सीटें यमुनानगर आईटीआई में हैं। यहां 41 ट्रेड हैं। कुल 1320 सीटों में से पहली मेरिट सूची से 363 सीटें अलॉट हो गई थीं। इसके बाद रिक्त 957 सीटों पर दाखिले के लिए शुक्रवार को दूसरी मेरिट सूची जारी हुई।
विज्ञापन

आज दस्तावेज जांच का आखिरी दिन
दूसरी मेरिट सूची में स्थान पाने वाले आवेदकों के दस्तावेजों की जांच भी साथ ही शुरू हो गई। दस्तावेजों की जांच शनिवार तक होगी। फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि पांच सितंबर होगी। इस बीच रविवार की छुट्टी है। इससे दाखिले के लिए मिले चार दिन में एक दिन कम हो रहा है, जिससे मेरिट में नाम आने वालों को तीन दिन में ही दस्तावेज जांच व फीस जमा करानी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें