यमुनानगर। थाना शहर जगाधरी क्षेत्र के गांव हुंडेवाला में चार किसानों के ट्यूबवेल से स्टार्टर व केबल चोरी हो गई, वहीं थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव तिगरा में 13 किसानों से ट्यूबवेल से मोटरें चुरा ली गई। दोनों जगह पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव हुंडेवाला निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि नौ सितंबर की रात उसके व पड़ोसी किसान रविकांत के खेत में ट्यूबवेल कास्टार्टर व 25 फीट केबल, जगमाल के ट्यूबवेल का स्टार्टर व 25 फीट केबल, राजकुमार के ट्यूबवेल का स्टार्टर व 25 फीट केबल भी चोरी की गई है। गांव तिगरा निवासी पूनम रानी ने बताया कि सात सितंबर की रात गांव से 13 ट्यूबवेल की मोटरें चोरी कर ली गईं। संवाद