फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बरसे बदरा तो कहीं रहा सूखा

Mon, 29 Jul 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उमस व गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को लोगाें व विद्यार्थियों की छुट्टी होती है, लेकिन गर्मी के कारण सभी घरों में कैद होकर रह गए। तेज धूप ने भी लोगों को परेशान करके रख दिया। उमस से शरीर पसीना-पसीना हो रहा है। उमस से हो रही गर्मी शरीर पर सूई की तरह चुभ रही है। इससे लोगों को गर्मी के साथ-साथ चिड़चिड़ापन महसूस हो रहा है।
हालांकि शाम के समय कहीं-कहीं बारिश हुई। करीब आधा घंटा तक बारिश हुई। जिससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। गर्मी की वजह से रविवार को तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। जिले का अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ कर 36 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को अब पहले से ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है।
विज्ञापन

इस बार मानसून में जो बारिश हो रही है, वह सभी जगह एक साथ न होकर कहीं-कहीं हो रही है, जिससे उमस ज्यादा हो रही है। आमतौर पर हर साल इन दिनों अच्छी बारिश हो जाती थी। कई जगह पर जलभराव तक हो जाता था। परंतु इस बार ऐसा कुछ भी नहीं है। मात्र दो बार ही कहीं-कहीं अच्छी बारिश हुई है।
विज्ञापन

रविवार अल सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। जिन्हें देख कर अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा था। जैसे-जैसे समय बीतता गया तेज धूप निकलने लगी और शरीर पसीना-पसीना होने लगा। रविवार शाम अचानक बारिश होने लगी। हालांकि यह बारिश केवल शहरी क्षेत्र में ही हुई। ग्रामीण इलाकों में एक बार सूखा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें