फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने का दिया न्योता

Thu, 25 Jan 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकाली जा रही है। परेड की सफलता को लेकर भाकियू पदाधिकारियों ने क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। किसान नेताओं ने लोगों को ट्रैक्टर परेड में शामिल होने की अपील की।
इस दौरान बुधवार को मुजाफ्त बकरवाला, खिजराबाद, भूडकलां, हरेवा, मांडखेड़ी, मुंडाखेड़ा सहित अन्य गांवों का दौरा कर किसानों से संपर्क किया। प्रधान सुखदेव सलेमपुर व हल्का अध्यक्ष विनोद गुर्जर तेलीपुरा, सुभाष गुर्जर ने बताया कि ट्रैक्टर परेड को किसानों में भारी उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि यह ट्रैक्टर परेड ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे किसानों की लंबित मांगों को मनाने के लिए सरकार पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी किसान एकत्रित होकर ट्रैक्टर लेकर जिला मुख्यालयों पर परेड करेंगे। यमुनानगर में भी किसान अनाज मंडी जगाधरी में एकत्र होंगे। इससे पहले ध्वजारोहण किया जाएगा। उसके बाद ट्रैक्टर परेड शांतिप्रिय तरीके से शहर में निर्धारित रूट से निकाली जाएगी।
विज्ञापन

गुर्जर ने बताया कि किसान सरकार की गलत नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि जिले में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। हर गांव में 11 सदस्यीय कमेटी और ट्रैक्टर प्रमुख बनाए जा रहे हैं। गुर्जर ने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि फसल व नस्ल बचाने के लिए 26 जनवरी को ट्रैक्टर लेकर जगाधरी अनाज मंडी में 11 बजे पहुंचेंगे। इस दौरान रवि जैलदार मुजाफ्त, मामराज मुंडाखेड़ा, कंवरलाल नंबरदार, भारत सिंह, अमृतपाल सलेमपुर, पालाराम हरेवा, नायब सलेमपुर, सालीम खान, पवन गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें