फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली का लोगों को दें निमंत्रण : दुष्यंत

Wed, 18 Nov 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को सम्मानित करते समर्थक। प्रवक्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
यमुनानगर। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को जगाधरी पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की। चौटाला ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और आपसी एकजुटता के साथ रैली की तैयारियों में जुट जाएं। गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दें। जिला यमुनानगर के रैली प्रभारी धर्मवीर सिहाग और डॉ. किरण पूनिया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर मास्टर राजकुमार सैनी, इंतजार अली, जरनैल पंजेटा, ओपी लाठर, समय सिंह खुर्दबन, आशीष ताजकपुर इत्यादि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें