फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राकेश टिकैत की महापंचायत का दिया आमंत्रण

Sun, 05 Apr 2026 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि नौ अप्रैल को नारायणगढ़ में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी है। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत किसानों के बायोमेट्रिक, मेरी फसल मेरा ब्योरा व किसान समस्याओं पर मंथन करेंगे। उन्होंने सभी को महापंचायत में पहुंचने का आमंत्रण दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसे लेकर रविवार को तीन बजे व्यासपुर के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जिला व खंड कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी पदाधिकारी की जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। आज संगठन ही किसान का सुरक्षा कवच है। यदि यह संगठन न हो तो सरकार किसानों को जमीनें बेचने पर मजबूर कर देगी। उन्होंने कहा कि सरकार नए-नए नियम बना रही है, जिससे किसान परेशान व हताश है। सरकार किसानों का खेती से मोह भंग करना चाहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें