फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दूसरे दिन 21 बसों की जांच, चार के चालान

Sun, 14 Apr 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महेंद्रगढ़ में स्कूल बस में हुए हादसे के बाद जिला परिवहन विभाग की तरफ से शनिवार को दूसरे दिन भी निजी स्कूलों की बसों की जांच की गई। जिला ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर जसबीर सिंह राणा ने अपनी टीम के साथ शहर व ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में जाकर बसों का निरीक्षण किया। दूसरे दिन कुल 21 बसों की जांच की गई। जिनमें से चार बसों का चालान किया गया।
जिन चार बसों का चालान किया गया उनमें दून इंटरनेशनल स्कूल साढौरा की एक बस, गणपति कान्वेंट स्कूल बिलासपुर की दो बस, न्यू हैप्पी स्कूल बिलासपुर की एक बस शामिल है। वहीं स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल जगाधरी व भगवान परशुराम स्कूल जगाधरी में बसों की जांच की गई। जिन बसों के चालान किए गए उनमें फर्स्ट एड बॉक्स व आग बुझाने के लिए अग्निश्मन यंत्र नहीं थे।
विज्ञापन

जसबीर सिंह राणा ने बताया कि जिन बसों में खामियां पाई गई उनका चालान किया गया। एक स्कूल की बस का 1500 व दो स्कूल बसों का 3500 रुपये का चालान किया गया। आज केवल उन्हीं बस की जांच की गई जो स्कूल में मौके पर मिली। कुछ बस छुट्टी होने के कारण दूरी के स्टेशन पर चालक की जिम्मेदारी पर स्कूल संचालक उसके गांव में ही खड़ी करवा देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार से स्कूल खुल जाने के बाद उनका चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा। जिला उपायुक्त व माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशानुसार सरकार द्वारा स्कूल-कालेज बसों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए है। जो स्कूल इन नियमों की पालना नही करेंगे उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें