फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: झींवरहेड़ी में भूसे की अवैध बिक्री पर जांच शुरू

Thu, 28 May 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
झिंवरहेड़ी गांव में अवैध बिक्री की सूचना पर पहुंची मार्केट कमेटी की टीम। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। ओमेक्स सिटी, जगाधरी के सामने स्थित झींवरहेड़ी गांव में भूसे की अवैध बिक्री की सूचना पर मार्केट कमेटी यमुनानगर ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि बिना मार्केट फीस और एचआरडीएफ जमा करवाए सीधे तौर पर भूसे की बिक्री की जा रही थी। जांच में सामने आया कि ठेकेदार रामकुमार निवासी महलांवाली की ओर से यह कार्य कराया जा रहा था। मार्केट कमेटी अधिकारियों के अनुसार नियमों को दरकिनार कर मंडी शुल्क की चोरी करते हुए भूसे का कारोबार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान सचिव मार्केट कमेटी मोहित बेरी, मंडी सुपरवाइजर यशपाल राणा व सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई। अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच भी की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें