फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शुगर मिल में इनवर्ट लिक्विड शुगर का भी होगा उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल लिमिटेड यमुनानगर की तरफ से वीरवार को चीनी उद्योग में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए इनवर्ट लिक्विड शुगर का उत्पादन शुरू किया है। जिसका उद्घाटन विधिवत रूप से सरस्वती शुगर मिल के चीफ एग्जीक्यूटिव एसके सचदेवा एवं नयना पुरी ने किया। यह प्रोजेक्ट शुगर मिल की उत्पाद विविधीकरण को बढ़ावा देने के अनुरूप इस्जेक कंपनी की ओर से बहुत ही कम समय में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया है जोकि चीनी उद्योग के विस्तारीकरण में अहम कदम है।
इसकी स्थापना से मौजूदा रिफाइंड चीनी उत्पादन के साथ-साथ इनवर्ट लिक्विड शुगर का भी उत्पादन किया जाएगा जोकि उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की पैकिंग जैसे कि बोतल, कंटेनर एवं ड्रमों में उपलब्ध होगी। यह चीनी स्पेशल तरह का मधुरक 1⁄4 स्वीटनर1⁄2 है। जिसे प्रयोग करने के लिए उपभोक्ताओं को चीनी का घोल बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। एसके सचदेवा ने बताया कि सरस्वती शुगर मिल द्वारा इनवर्ट लिक्विड शुगर का उत्पादन उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार किया जाएगा जिसकी गुणवत्ता खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित रहे कि इसी महीने मार्च के प्रथम माह में सरस्वती शुगर मिल यमुनानगर द्वारा उत्पादित रिफाइंड चीनी को वैश्विक स्तर पर आईकुमसा कमीशन द्वारा सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता की चीनी का उत्पादन करने के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर डीपी. सिंह, सत्यवीर सिंह, सुधीर चांदना, राजीव मिश्रा, संजय जैन, वाईपी सिंह, दीपक कुमार मिगलानी, कमल कुमार कपूर, समीर आर्य व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें