फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक साल भी नहीं टिकती इंटरलॉकिंग टाइलें

Tue, 04 Jun 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में फुटपाथ से लेकर मुख्य व लिंक मार्ग तैयार करने में इंटरलॉक टाइल्स लग रही हैं, पर कई जगह यह एक साल भी नहीं टिक पाई हैं। कई जगह कुछ माह में ही टाइल्स उखड़ व धंस रही हैं। ये नजारा शहर के पॉश क्षेत्र से लेकर सेक्टरों, कॉलोनियों, मोहल्लों, गांवों तक में हैं।
इस पर निवर्तमान पार्षद निगम अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि टाइलों या इसे लगाने में गड़बड़ी हुई है, जो जगजाहिर होने के बावजूद न तो इसे लगाने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई होती है और न ही उनसे तय समय से पहले टाइले उखड़ने व धंसने पर मरम्मत कराई जा रही है। नगर निगम यमुनानगर जगाधरी क्षेत्र में गत चार वर्षों में कंक्रीट की बजाए इंटरलॉक टाइल्स के प्रयोग को अधिक तरजीह दिया जा रहा हैं।
विज्ञापन

सभी वार्डों में फुटपाथ से लेकर मुख्य व लिंक मार्गों व गलियां बनाने व चौड़ाई बढ़ाने में इंटरलॉक टाइल्स लगाई जा रही हैं। इस तरह करोड़ों रुपये की टाइल निर्माण कार्यों में लग चुकी हैं, वहीं अभी भी कई जगह निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही हैं।इसके कुछ समय में ही धंसने व उखड़ने का मामला निवर्तमान पार्षद कार्यकाल रहते सदन में उठा चुके हैं।
अभी भी पॉश क्षेत्र में नेहरू पार्क रोड, गोबिंदपुरी रोड, कैनाल रेस्ट हाउस रोड, रेलवे स्टेशन रोड सहित कई मुख्य मार्ग के बीच व फुटपाथ पर टाइले उखड़ी व धंसी हैं, जिन पर झटके झेल रहे वाहन चालकों को हादसों का भय है। उधर, निगमायुक्त आयुष सिन्हा का कहना है कि संबंधित शाखा के अफसर को कार्रवाई के निर्देश देंगे।

अफसरों पर की जाए कार्रवाई : भारद्वाज
वार्ड सात से निवर्तमान पार्षद रामआसरा भारद्वाज ने कहा कि निर्माण कार्य पर एमई, जेई, एक्सईएन व एसई भी निर्माण सामग्री जांचते हैं, बावजूद इसके टाइलें समय से पहले उखड़ व धंसती हैं। स्पष्ट है कि ठेकेदार व अफसरों दोनों स्तर पर लापरवाही हुई। इसलिए ठेकेदार के साथ कार्य की निगरानी करने वाले अफसरों पर कार्रवाई हो।
ठेकेदारों पर मेहरबान निगम अफसर : मरवाह
वार्ड आठ से निवर्तमान पार्षद विनोद मरवाह का आरोप है कि ठेकेदारों पर अफसर मेहरबानी बरतते हैं, चूंकि टाइले तय समय से पहले उखड़नी व धंसनी नहीं चाहिए। ऐसा हो रहा है तो टाइलों या इसे लगाने में गड़बड़ी की आशंका है। इसका पता लगाने को संबंधित वार्ड के प्रतिनिधि को साथ लेकर कमेटी गठित कर जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

ठेकेदार को काली सूची में डालें : चौहान
वार्ड 13 से निवर्तमान पार्षद निर्मल चौहान ने कहा कि टाइले समय से पहले धंसती व उखड़ती हैं तो संबंधित ठेकेदार से उसे रिपेयर कराना चाहिए, पर ऐसा भी नहीं होता। ऐसे में ठेकेदार की सिक्योरिटी राशि जब्त होनी चाहिए। थर्ड पार्टी जांच में क्वालिटी में कमी पर ठेकेदार पर पेनल्टी या ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई होनी चाहिए। काम का निरीक्षण कर क्लीनचीट देने वाले अफसरों की भी जवाबदेही हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें