फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आठ घंटे देरी से चली इंटरसिटी, लुधियाना जालंधर के बीच की रद्द

Sun, 14 Jun 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
चेन खींचने के बाद स्टेशन पर रुकी शालीमार मालानी एक्सप्रेस। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। ट्रेनों के बिगड़े शेड्यूल के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार व शनिवार को भी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इस दौरान सबसे ज्यादा नई दिल्ली जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस ने इंतजार करवाया।
विज्ञापन

यह ट्रेन सवा आठ घंटे की देरी से पहुंची और रेलवे को इसे लुधियाना से जालंधर के बीच रद्द करनी पड़ी। कोलकाता जम्मूतवी सिलायदह एक्सप्रेस चार घंटे, बाड़मेर से जम्मूतवी शालीमार मालानी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची।
वहीं, सवा दो घंटे की देरी से पहुंची शालीमार एक्सप्रेस के यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से रवाना होते ही किसी ने ट्रेन की चेन खींच दी, जिससे ट्रेन आपातकाल में मौके पर ही रुक गई।
विज्ञापन

आधी ट्रेन प्लेटफार्म तीन से नीचे और आधी स्टेशन पर रही। करीब एक मिनट के बाद ट्रेन रवाना हुई आरपीएफ के अनुसार सह-यात्री के नीचे रह जाने पर लोगों ने चेन खींची थी और ट्रेन तुरंत रवाना कर दी गई थी। नई दिल्ली से जालंधर जाने वाली गाड़ी संख्या 14681 इंटरसिटी एक्सप्रेस निर्धारित समय से 8:15 घंटे की देरी से पहुंची।
यह ट्रेन शुक्रवार शाम सात बजकर एक मिनट पर पहुंचनी थी, परंतु इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार को यह तड़के 3:16 बजे पहुंची। गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस चार घंटे आठ मिनट की देरी से पहुंची। सुबह चार बजकर 58 मिनट पर आने वाली यह ट्रेन शनिवार सुबह नौ बजकर 16 मिनट पर पहुंची। इसी तरह गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालानी एक्सप्रेस ने दो घंटे 18 मिनट देरी से पहुंची। रात्रि नौ बजकर 41 मिनट के बजाय 11 बजकर 58 मिनट पर आई। वहीं, बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 18237 निर्धारित समय रात्रि बजकर 32 मिनट से दो घंटा 18 मिनट की देरी से 2 बजकर 27 मिनट पर पहुंची।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पिछले सप्ताह तूफान के कारण ओएचई टूटने से यातायात प्रभावित हुआ।देरी से चली ट्रेनों का टाइम शेड्यूल ठीक किया जा रहा है। आरपीएफ कंपनी कमांडर मोहित त्यागी ने बताया कि शालीमार मालानी एक्सप्रेस में एसीपी हुई थी, परंतु गाड़ी तुरंत ही रवाना कर दी गई थी। स्टेशन मास्टर विकास कुमार ने बताया कि पानीपत-दिल्ली लाइन पर काम चल रहा है। इस कारण नई दिल्ली जालंधर ट्रेन लेट हो रही है, चूंकि नई दिल्ली अमृतसर एक्सप्रेस का रैक नई दिल्ली जालंधर बनाकर चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें