फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्श पर बैठे परीक्षार्थियों को बेंच पर बैठाने के निर्देश

Sat, 28 Feb 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं नियमानुसार व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों, इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक राणा के साथ छछरौली खंड के दो प्रमुख परीक्षा केंद्रों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छछरौली (किला वाला स्कूल) और एमडीएवी स्कूल का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्हें कुछ परीक्षार्थी फर्श पर बैठे मिले। इस पर उन्होंने बेंच पर बैठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीईओ ने सभी कक्षों में बिजली, पंखों, पर्याप्त रोशनी तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए और संबंधित अधिकारियों से कहा कि शुक्रवार सुबह तक व्यवस्था दुरुस्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने बताया कि चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग समेत अन्य निरीक्षण टीमों द्वारा बताई गई कमियों को गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में सभी केंद्र अधीक्षकों व खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाकर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीईओ प्रेमलता ने कहा कि दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा शांति, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना विभाग की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों पर किसी प्रकार का मानसिक दबाव न हो और जिले का परीक्षा परिणाम बेहतर रहे, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें