फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को क्लाउड कंप्यूटिंग के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग महाविद्यालय में मंगलवार को ऑनलाइन व्याख्यान करवाया गया। यह आयोजन टेली हेल्थ सॉल्यूशन ईएमआर व सीसीएएएस एकीकरण विषय पर आधारित था।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने हिस्सा लिया। संस्थान के पूर्व छात्र विपिन कालरा ने उद्योग से जुड़े वास्तविक उदाहरणों और मामलों से क्लाउड कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा सुरक्षा जैसी प्रमुख तकनीकों के बारे में बताया। विपिन कालरा ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए। कॅरिअर से संबंधित मार्गदर्शन किया। उन्हें वैश्विक तकनीकी रुझानों के साथ स्वयं को अपडेट रखने के लिए प्रेरित किया। संस्थान निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को वैश्विक उद्योग से जोड़ते हैं। इस मौके पर डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. विकास जुनेजा, डॉ. नवदीप, डॉ. सविता शर्मा, निधि सेठ, चेतना, निधि शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें