जरूरतमंदों को भोजन वितरित करते मंच सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
जगाधरी
अग्रवाल युवा मंच की ओर से रैडक्रास सोसायटी को 200 भोजन के पैकट का सहयोग किया गया। मंच सदस्य पंकज मित्तल, राजेन्द्र गोयल, अतुल गोयल, आशीष मित्तल, विनीत अग्रवाल, विनय बंसल, नवनीत गोयल ने जरूरतमंदो तक यह भोजन के पैकेटों को वितरित किया और लोगों को घरों के अंदर रहते हुए लाकडाउन की पालना करने के लिए प्रेरित किया गया। रविवार को संदीपा, डा. महेन्द्र अग्रवाल, डा. शरद अग्रवाल व मधुर गर्ग की ओर से विशेष सहयोग किया गया। उन्होंने भोजन पैकेट व्यवस्था कर सभी को प्रेरित किया।