फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेल नर्सरियों के लिए संस्थानों की जांच पूरी

Wed, 25 Mar 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में खेल नर्सरियां खोलने को लेकर विभाग की ओर से सभी संस्थाओं की भौतिक जांच पूरी कर ली गई है। जिला विभाग के बाद उपनिदेशक स्तर पर भी यह जांच पूरी हो चुकी है। इसके बाद अब खेल नर्सरियां खोलने के लिए संस्थानों का चयन मेरिट के अनुसार ऑनलाइन प्रक्रिया से किया जाएगा।
खेल नर्सरियां एक अप्रैल से शुरू की जानी हैं और इसके लिए एक सप्ताह ही शेष है। इस बार जिलेभर से 134 संस्थाओं ने आवेदन किया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार ज्यादा संस्थाओं ने आवेदन किया है। खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए विभाग की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नर्सरियों के लिए आवेदन करने वाली सभी संस्थाओं की भौतिक जांच पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन

इस बार राजकीय व निजी विद्यालयों, खेल संस्थानों, ग्राम पंचायतों व राजकीय खेल मैदानों की कमेटियों सहित कुल 134 संस्थानों ने आवेदन किया है। खिलाड़ियों को सुविधाएं और अभ्यास के लिए कोच मुहैया करवाने के लिए खेल विभाग खेल नर्सरियां शुरू करवा रहा है। विभाग के मानक पूरे करने वाली संस्थानों को ही खेल नर्सरी चलाने की अनुमति दी जाएगी।
पिछले वर्ष कुल 122 संस्थानों ने आवेदन किया था। इनमें से कुल 30 को नर्सरियां चलाने की अनुमति मिली थी। बता दें कि इस बार विभाग की योजना के अनुसार प्रदेशभर में करीब 1300 नर्सरियां खोली जाएंगी। उम्मीद है कि इस बार जिले को ज्यादा खेल नर्सरियां मिल सकती हैं। पिछले वर्ष 30 नर्सरियां खोली गई थीं, जिनमें से पांच बंद हो गई थीं।
भौतिक जांच के बाद संस्थानों का चयन ऑनलाइन प्रक्रिया से किया जाएगा। इस दौरान संस्थानों की गूगल फोटो, संस्थान के खिलाड़ियों की शैक्षणिक व खेल गतिविधियों में उपलब्धियां, खेल का स्तर, मैदान सहित उपकरणों की स्थिति इत्यादि की फोटो व स्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद संस्थानों को अंक दिए जाएंगे। सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले संस्थानों को नर्सरी की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए आवेदन मांगें गए थे। इस बार 135 संस्थानों ने आवेदन किया है। इन संस्थानों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। मानकों पर खरे आने वाले संस्थानों को अनुमति दी जाएगी। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें