फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनाजमंडी का दौरा कर जांचीं व्यवस्थाएं

Wed, 25 Mar 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी का निरीक्षण करते मार्केट कमेटी चेयरमैन। प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
जगाधरी। मार्केट कमेटी चेयरमैन विपुल गर्ग ने मंगलवार को अनाजमंडी जगाधरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी में सफाई व्यवस्था के साथ सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने खराब सड़कें तुरंत दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। चेयरमैन विपुल गर्ग ने मंडी में सरसों व गेहूं खरीद के आवश्यक इंतजाम समय पर पूरे कर लिए जाएंगे। गर्ग ने कहा कि मंडी में जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब है, वह तुरंत ठीक करवाई जाए। पीने के पानी की व्यवस्था व शौचालयों की सफाई प्राथमिकता से करवाई जाए। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव विशाल गर्ग, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन ठाठ सिंह, प्रधान मनीष कांबोज, शुभम गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें