साढौरा (यमुनानगर) कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने लाकडाउन की स्थिति के समय राज्य सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गरीब परिवारों को अप्रैल माह 2020 का राशन वितरण का निर्देश दिया है, जिसके तहत ज़िले के सरकारी राशन की दुकानों से राशन का वितरण किया जा रहा है। राशन वितरण को लेकर प्रशासन काफी गंभीर है। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि पूरा प्रशासनिक अमला इस काम में जुटा रहा। खाद्य आपूर्ति विभाग के अलावा सभी एसडीएम, तहसीलदार अन्य स्टाफ निरीक्षण में लगा रहा है। साढौरा मे भी सरकार के आदेशों की पालना करते हुए ही आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट भारत भूषण व खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने साढौरा व आसपास के सभी सरकारी राशन की दुकानों का निरीक्षण किया और उन्हें राशन वितरण के दौरान सबसे बड़ी चुनौती सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के बारे में जागरूक किया। खासतौर पर, शहरी क्षेत्र में ज्यादातर दुकानें घनी बस्तियों में हैं ऐसे में कई दुकानों पर भीड़ लग जाती है। इसके लिए उन्होंने सभी डिपु धारक को डिपू के बाहर एक एक मीटर की दूरी पर सफेद रंग के घेरा बनाकर राशन वितरण करने को कहा ताकि सभी कार्डधारकों के बीच दूरी बनी रहे। इसके अलावा उन्होंने दुकानों के बाहर साबुन की व्यवस्था करने को भी कहा। साथ ही उन्होंने सभी डिपु होल्डर के ये भी समझाया की अगर किसी की यूनिट से कम राशन देने की शिकायत आती है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्यवाही होगी भारत भूषण ने कहा अगर कोई भी व्यक्ति या दुकानदार किसी भी तरह की लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ डिज़ास्टर एक्ट के अनुसार कार्यवाही होगी।