फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: करनाल से प्रदूषण के संबंध में इनपुट

Sat, 22 Nov 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने घरौंडा में एक डाई हाउस सील किया है जबकि औद्योगिक सेक्टर 37 में एक फैक्टरी के निर्माण कार्य को बंद करवाया है। पानीपत में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आरटीए की संयुक्त टीम ने 20 नवंबर की रात को नदियों और नालों में केमिकलयुक्त पानी डालने पर 13 ट्रैक्टर-डंपर को जब्त किया था और शनिवार को चार फैक्टरी सील की हैं और एक फैक्टरी मालिक को नोटिस दिया है। वहीं कृषि विभाग ने पराली जलाने पर छह किसानों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है और उनकी रेड एंट्री की है। वहीं यमुनानगर में शनिवार को आज एक्यूआई 331 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। पराली जलाने का कोई मामला सामने नहीं आया है और प्रदूषण को कम करने के लिए दमकल गाड़ियों से पेड़ों पर पानी का छिड़काव करने के आदेश जारी किए गए हैं। अंंबाला में पराली जलाने का कोई मामला नहीं मिला है। वहीं प्रशासन की ओर से जिले में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एंटी स्माॅग गन और स्प्रिंकलर खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें