फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मृतका की बेटी की भावुक पहल ने परिवार को जोड़ने की उम्मीद जगाई

Thu, 08 Jan 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सेवानिवृत्त डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण की पुत्रवधू रितु जैन उर्फ वंशिका का मंगलवार को अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। इसके बाद बुधवार को परिवार के सदस्य वंशिका की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे और विधि-विधान के साथ उनका विसर्जन किया।
विज्ञापन

मृतका वंशिका की बेटी काशवी ने इस कठिन समय में भावुक पहल करते हुए दोनों परिवारों को एक करने की कोशिश की। काशवी ने कहा कि वह अपनी मां को पहले ही खो चुकी है और अब किसी भी हाल में परिवार के अन्य सदस्य टूटने न पाएं। बेटी ने प्रशासन से भी अपील की कि वे हस्तक्षेप कर दोनों परिवारों के बीच सुलह कराने में मदद करें। बता दें इस मामले में मृतका वंशिका के पति कर्ण को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अन्य तीन आरोपी फरार हैं। जिन्हें काबू करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार रविवार को वंशिका का शव जगाधरी स्थित उसके ससुराल में घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। परिजनों के अनुसार, वर्ष 2006 में वंशिका की शादी जगाधरी के गुलाबनगर कॉलोनी निवासी कर्ण गोयल से हुई थी। कर्ण की जगाधरी में बर्तन बनाने की फैक्टरी है, जबकि उसके पिता डॉ. अरुण गोयल स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त डिप्टी सीएमओ हैं। संवाद
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें