फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: जंगल में ले जाकर सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, बदहवास अवस्था में घर पर पहुंची पीड़ित

Fri, 31 Jan 2025 04:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

एसएचओ महिला थाना बलजीत कौर ने बताया परिजनों की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। आरोपी व्यक्ति महताब निवासी कामी माजरा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने सात साल की मासूम बच्ची को चाऊमीन दिलाने के बहाने जंगल में लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद देर शाम को उसे बीच रास्ते में छोड़कर वहां से फरार हो गया। किसी तरह से बदहवास हालत में बच्ची अपने घर पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


मामला थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र का है। प्लाईवुड में काम करने वाली मजदूर महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति रिक्शा चलाता है। जबकि, वह प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करती है। वीरवार को वह काम पर गई थी। जब वह देर शाम को घर पर वापस आई तो उसकी सात साल की बेटी घर पर नहीं मिली। जिसके बाद उसने अपने पति और अन्य पड़ोसियों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला।

देर शाम को करीब सात बजे बच्ची बदहवास हालत में घर पर पहुंची। उसके कपड़े पूरी तरह से मिट्टी से गंदे हो रखे थे। परिजनों ने जब उससे बात की तो बच्ची ने बताया कि एक अंकल उसे किसी महिला का पता पूछने के बहाने अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उसे चाऊमीन खिलाई और फिर जंगल में ले गया। जहां पर उसने उसके साथ गलत काम किया। बच्ची की आपबीती सुनकर तुरंत ही परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तुरंत ही शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
एसएचओ महिला थाना बलजीत कौर ने बताया परिजनों की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। आरोपी व्यक्ति महताब निवासी कामी माजरा को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ ही बच्ची के कपड़े जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें