फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जेल में बंदियों को बताए योग के लाभ

Fri, 18 Sep 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला जेल में योगासन करवाते आयुष विभाग के साधक। प्रवक्ता
विज्ञापन
जगाधरी। जिला जेल में वीरवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बंदियों व कर्मचारियों के लिए योग शिविर लगाया गया। आयुष विभाग की ओर से योग सहायक सोनिया चहल ने योग के विभिन्न आसन कराए। उन्होंने हर योगासन का शरीर व मस्तिष्क पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। नियमित योग करने से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। मन स्थिर व शांत रहता है। जेल अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार कहा कि नियमित योग करके व्यक्ति तनाव मुक्त रहता है। कार्यक्रम उप अधीक्षक जेल विवेक सांगवान, सहायक अधीक्षक जेल पूनम व उप सहायक अधीक्षक जेल रणदीप सिंह की देखरेख में कराया गया। राकेश कुमार व जगदीश चंद व अन्य ने व्यवस्था संभाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें