फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनभावनाओं को सम्मान होता तो इनेलो को न देखने पड़ते ये दिन : डॉ तंवर

Sun, 25 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
यमुनानगर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने इनेलो की सम्मान रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनेलो यदि सत्ता में रहते हुए जनभावनाओं का सम्मान करती तो उन्हें आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। प्रदेशाध्यक्ष शनिवार शाम को जगाधरी में कांग्रेस सेवा दल की सभा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा व इनेलो पर स्टंट की राजनीति करने का आरोप लगाया। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा मनाए जा रहे स्वर्ण जयंती समारोह के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसमें पूरा सहयोग देगी, लेकिन राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


पाकिस्तान पर कार्रवाई के सवाल डॉ. तंवर ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा नेता खूब फेंकते थे। अब कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने सैनिकों को अनमोल बताते हुए कहा कि ये मरवाने के लिए नहीं हैं। कार्यक्रम में पार्टी के कई नेताओं के गैर हाजिर रहने के सवाल पर  डॉ. तंवर का कहना था कि हम सभी एक हैं। जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम करने वालों को ही तरजीह मिलेगी। इस मौके पर भूपाल भाटी, देवेंद्र चावला, सुरेश ढांडा, असलम खेड़ी, दीपचंद, जिला परिषद मेंबर राजेश कटारिया, सतीश दत्ताना, सतपाल मामली व स्वर्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें