फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इनेलो-बसपा प्रत्याशी दिलबाग के पास 4.48 लाख कैश

Tue, 10 Sep 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर विधानसभा सीट से इनेलो-बसपा प्रत्याशी दिलबाग सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन भरा। इस दौरान उन्होंने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति 42.47 लाख रुपये बताई है और खुद के पास 4.48 लाख रुपये कैश दिखाया है।
शपथ पत्र के अनुसार खंड प्रतापनगर सहित सहारनपुर के कोतवाली में पांच केस दर्ज हैं। उनके शपथ पत्र के मुताबिक 2019-20 में इनकम टैक्स रिटर्न के मुताबिक 2287453, 2020-21 के मुताबिक 3930297, 2021-22 के अनुसार 1932459, 2022-23 के अनुसार 638932 इनकम बताई है? 2023-2024 की आईटीआर 31 अक्टूबर तक होने का हवाला दिया है। दिलबाग सिंह के कवरिंग के तौर पर उनके भाई राजेंद्र सिंह का भी नामांकन भरा है।
विज्ञापन

दिलबाग विधानसभा चुनाव में चौथी बार मैदान में उतरे हैं, जबकि 2009 में 46984 वोट प्राप्त कर पहली बार विधायक बने थे। वर्ष 2014 व 2019 में उनका मुकाबला भाजपा के घनश्याम दास अरोड़ा के साथ हुआ था। 2014 के चुनाव में भाजपा के घनश्याम दास ने 79743 यहां से जीत हासिल की थी, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रहे इनेलो के दिलबाग सिंह को 51498 वोट मिले थे। इस तरह बीजेपी ने 28245 मतों से यह सीट जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

2019 के चुनाव में भाजपा के घनश्याम दास अरोड़ा ने इनेलो के दिलबाग सिंह को दूसरी बार महज 1455 वोटों के मार्जिन से हराया था। ऐसे में इस बार के विस चुनाव में एक बार फिर भाजपा के घनश्याम दास व इनेलो के दिलबाग सिंह आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें