फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। असगरपुर गांव के पास दस फरवरी को सड़क हादसे में घायल हुए इस्माइलपुर गांव निवासी रोहताश की शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई सुरेश की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू की है। सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई रोहताश कालाअंब में कारों की डेंटिंग का काम करता था। दस फरवरी की शाम को वह अपनी दुकान बंद करके अपनी बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान असगरपुर गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद रोहताश सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने घायल रोहताश को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन रोहताश को यमुनानगर के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान 19 फरवरी को रोहताश की मौत हो गई। सुरेश ने टक्कर मारने वाली बाइक के चालक की पहचान शामपुर गांव वासी संदीप के तौर पर की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें