फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बहस होेने पर सिर में पत्थर मार किया घायल

Sun, 17 Sep 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मजाक कर रहे दो लोगों में बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे के सिर में पत्थर से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी निवासी राजकुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोर्ट के पास रजिस्ट्री आदि का काम करता है। उनकी कॉलोनी के ही सौरव को चुना भट्टी के पास डेंटल क्लीनिक है। शुक्रवार शाम को वह और उसका दोस्त स्वतंत्र कुंडी तालाब पार्क के पास चाय की दुकान पर खड़े थे। तभी वहां पर सौरव भी आ गया। उसने शराब पी रखी थी।
पहले तो वह सब एक दूसरे से मजाक कर रहे थे। मजाक-मजाक में सौरव उससे बहस करने लगा। जब वे वहां से चलने लगे तो आरोपी सौरव ने उसे अपने पास बुलाया। आरोप है कि सौरव ने उसके सिर में पत्थर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें