फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिर में कट्टे का बट मार किया घायल, जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भट्टूवाला जा रहे स्वाबड़ी निवासी आमिर खान के साथ कार सवार तीन लोगों ने अवैध हथियार दिखाते हुए मारपीट की और उसके सिर में हथियार का बट मारा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी मीर हसन व दो अन्य युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै।
विज्ञापन


बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव स्वाबड़ी निवासी आमिर खान ने बताया कि उसकी रणजीतपुर अड्डे पर वेल्डिंग की दुकान है। देर शाम करीब पांच बजे वह अपने दोस्त जाकिर के साथ गांव भट्टूवाला में चिकन लेने गया था। जब वह दुकान के बाहर खड़ा था तो पीछे से कार में मीर हसन व दो अन्य युवक आए। आरोपी युवकों के हाथ में अवैध हथियार थे। आते ही आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर एक युवक ने उसके सिर में हथियार का बट मारा और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसे कट्टा दिखाया और जान से मारने की धमकी दी। तभी उसका भाई सलेम वहां पहुंच गया और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सलेम व उसने आरोपियों से अवैध हथियार छीने। इसके बाद आरोपी उन्हें धमकाते हुए फरार हो गए। बिलासपुर थाना पुलिस ने आमिर खान की शिकायत पर आराेपी मीर हसन को नामजद करते दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें