कस्बा निवासी अमन वर्मा पर चार युवकों ने हमला कर दिया। उसे रॉड व डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी सक्षम राणा उर्फ जौली, कपिल राणा, हरीश राणा व गगन संधू पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में बिलासपुर निवासी अमन वर्मा ने बताया कि उसकी मारवा खुर्द निवासी सक्षम जौली के साथ कहासुनी हो गई थी। दाेनों के बीच गाली गलौज हुई थी। उस समय अन्य दोस्तों ने बीच बचाव कर दिया था। इस बात को लेकर सक्षम उससे रंजिश रख रहा था। इस मामले को लेकर ही सक्षम अपने दोस्त कपिल राणा, हरीश राणा, गगन संधू के साथ उसके घर पर आया। वह झगड़े को लेकर बैठकर बातचीत करने के लिए कहने लगा। जब आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी सक्षम ने फिर से गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। डंडों से वार कर उसे घायल कर दिया।