फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को अधिकारों के बारे में दी जानकारी

Wed, 25 Jun 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को यौन शोषण, बाल अपराध, पॉक्सो एक्ट के अलावा उनके अधिकारों के बारे जानकारी दी। गई
विद्यार्थियों को मिशन वात्सल्य सहित बाल एवं किशोर योजनाओं के बारे में बताया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से काउंसलर मनीष कुमार और मुकेश कंसल ने किशोर न्याय, पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकार, बाल संरक्षण, बाल विवाह, चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस हेल्पलाइन सहित बाल योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जल्द से किसी अनजान पर भरोसा नहीं करना चाहिए। यदि ऐसा कोई अनजान व्यक्ति कभी किसी प्रकार की अश्लील हरकतें या बातें करता है तो तुरंत सतर्क हो जाएं। इसके बारे में माता-पिता, शिक्षकों सहित बड़ों को बताएं। ऐसी विकट परिस्थिति में कानूनी सहायता लेनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को डायल 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे बताया। वहीं, कार्यशाला के दौरान सभी को मिशन वात्सल्य के तहत बाल संरक्षण, बाल अधिकार को मजबूत बनाने और बाल मजदूरी, बाल विवाह पर अंकुश लगाने में सहयोग करने की विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें