यमुनानगर। हलका सढौरा के मंडल सरस्वतीनगर के गांव लवाना में भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरस्वतीनगर में जिला परिषद सदस्य विनीत कौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची। उन्होंने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक दिलीप कुमार, मोहन धीमान और सूरज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और गांव के लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे लिया जा सकता है और किन-किन योजनाओं के तहत आमजन को सुविधा मिल रही है। ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। संवाद