फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युद्ध के समय सायरन के संकेतों की दी जानकारी

Sat, 20 Jun 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्र​शिक्षण के दौरान छात्राओं को जानकारी देते प्र​शिक्षक। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सोशल इंटर्नशिप के तीन दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। एक सोच नई सोच संस्था के संस्थापक शशी गुप्ता ने बताया कि समापन समारोह के दौरान विद्यार्थियों को युद्ध के समय सायरन से मिलने वाले संकेतों और उनके महत्व की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को हॉफ हिच, थम नॉट, फिगर ऑफ एट, रीफ नॉट, सिंगल शीट बैंड, डबल शीट बैंड, टिंबर हिच और ड्रॉ हिच सहित विभिन्न गांठों का उपयोग कर बचाव कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर शुभकामनाएं देते हुए पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशी गुप्ता ने कहा कि युवा वर्ग समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में यशिका, सोनम, निधि, महक, पूजा, साक्षी, वंदना, अंजलि, शोभा, पलक, दिव्या, आरजू, पूर्ति, नंदिनी, नीलम, सुखविंदर, संगीता, जारा सहित अन्य छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें