फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कानूनों के बारे में दी गई जानकारी

Wed, 25 Mar 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यशाला के दौरान मौजूद आशा व आंगनबाड़ी वर्करों को जानकारी देती सीजेएम सुमित्रा कादियान। डीआईप - फोटो : 1
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दयानंद भारद्वाज के मार्गदर्शन में एडीआर सेंटर यमुनानगर में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013, किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो एक्ट और दहेज निषेध अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देना रहा। प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान, पैनल अधिवक्ता अमिता कुमारी और दीक्षा ने कानूनों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नालसा के टोल फ्री नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें